Connect with us

कुमाऊँ

जानिए क्यों गांव के लोगों ने किया कोतवाली का घेराव

सितारगंज। घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट करने से गुस्साए ग्राम लोका गोठा के दर्जनों ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव किया। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए सितारगंज कोतवाली में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक के कहने पर पुलिस ने 19 अक्टूबर की रात को सत्येंद्र नाम के युवक को गिरफ्तार किया था।सत्येंद्र कुमार के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर उनसे मारपीट की। कोतवाली पहुंचे लोका के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और कोतवाली का घेराव कर वहीं धरने पर बैठ गए। कोतवाली पहुंची महिलाओं की एसपी क्राइम ऊधम सिंह नगर से महिलाओं की तीखी नोकझोंक हुई।ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा के कहने पर चल रही है। उनके इशारे पर काम कर रही है। कोतवाली में अब भी हंगामा जारी है। लगातार हंगामे के चलत कोतवाली में भारी पुलिस बल तैनात कर लिया गया है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News