Connect with us

कुमाऊँ

मल्ली नैनी सैम मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

नैनी जागेश्वर। मल्ली नैनी सैम मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया, मान्यताओं के अनुसार भाई कंस के अत्याचार सहते हुए कारागार में बंद माता देवकी की आठवीं संतान के रूप में भाद्रपद के कृष्ण पक्ष के अष्टमी तिथि को श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान श्री कृष्ण ने पृथ्वी को कंस के अत्याचार से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। इसी मान्यता के अनुसार हर साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान श्री कृष्ण को विष्णु का अवतार माना जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग उपवास रख कर घर परिवार की सुख शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि के समय कारागार में हुआ था। मथुरा में यह त्योहार और भी उत्सव के साथ मनाया जाता है। यह भगवान श्री कृष्ण का जन्म स्थान है। इस दिन सभी लोग मन्दिरो में एकत्रित होकर विशेष पूजा करते है।

जगदीश भट्ट

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News