Connect with us

उत्तराखण्ड

क्षतिग्रस्त राज भवन मार्ग का कुमाऊ आयुक्त ने किया निरीक्षण

भुवन ठठोला

नैनीताल । चार दिन पहले गिरी राजभवन रोड का आज आयुक्त दीपक रावत ने निरीक्षण किया । आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को तय समय पर काम करने के साथ रोजाना होने वाले कार्य की रिपोर्ट भी देने को कहा है।
नैनीताल में महत्वपूर्ण राजभवन और स्कूलों को जाने वाली सड़क का एक हिस्सा भूस्खलन की भेंट चढ़ गया था। जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी। आज कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने संबंधित अधिकरियों के साथ सड़क का निरीक्षण किया। कुमाऊं आयुक्त ने बताया कि सकड़ के निर्माण के लिए 9.5 लाख की लागत आ रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया कर ली गई है।

आयुक्त ने बताया कि क्षेत्र काफी संवेदनशील है और लगभग 25 दिन के भीतर सड़क का निर्माण कर दिया जाएगा। उन्होने बताया कि सड़क को वाहनों के लिए पूर्ण रूप से बन्द कर दिया गया है लेकिन अभी भी जनता रिस्क लेकर यहाँ से वाहन निकाल रही है जो खतरे से खाली नही है, जिसके लिए उनके द्वारा पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  आज से बंद हो जाएगी जनरथ सेवा, बीएस-4 बसों के प्रवेश पर लगी रोक
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News