Connect with us

कुमाऊँ

कुंजवाल के चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

दन्या (संवाददाता)। जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का लगातार चुनाव प्रचार अभियान तेज होता जा रहा है। विकास खंड धौलादेवी के कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में दन्या, ड्सेली, आटी, गौली व रूवाल सहित आधा दर्जन से अधिक गांवो का भ्रमण कर जनसंपर्क के साथ ही जागेश्वर विधानसभा के कांग्रेस से विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को वोट देने के लिए अपील की और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।
जनसम्पर्क में महिला मोर्चा की ब्लाक अध्यक्ष लीला बिष्ट ने दर्जनों महिलाओं के साथ यह जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाया। महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बिष्ट ने कुंजवाल जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ मातृ शक्ति को साथ लेकर आगामी विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के पक्ष के मतदान कर जागेश्वर से विधयाक कुंजवाल को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।
जागेश्वर विधानसभा में विधयाक कुंजवाल पर काफी पॉपुलर हो रहे गाना”जागेश्वरक एक लाल, कुंजवाल कुंजवाल” पर कार्यकर्ताओं पर जोश व उत्साह दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें -  मैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन की टीम विजयी
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News