Connect with us

Uncategorized

देहरादून में Jaspal Rana को अंतिम विदाई, वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार

 

Jaspal Rana last Rites in Varanasi

Jaspal Rana last Rites in Varanasi: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी में देश का नाम रोशन करने वाले जसपाल राणा(Jaspal Rana) का 50 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पूरे देशभर में शोक की लहर है। आज, शनिवार को जसपाल राणा को अंतिम विदाई दी जाएगी। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर देहरादून में उनके आवास पर रखा जाएगा। जिसके बाद वाराणसी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जसपाल राणा का वाराणसी में होगा अंतिम संस्कार Jaspal Rana last Rites in Varanasi

जसपाल राणा का पार्थिव शरीर देहरादून में उनके आवास पर रखा गया है। ऐसे में उनके पैतृक गांव टटोर नैनबाग चिलामू से भी लोग उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए देहरादून पहुंच रहे है। अंतिम दर्शन के बाद उनको वाराणसी ले जाया जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सीने में तेज दर्द होने पर अस्पताल में करवाया भर्ती

बताते चलें कि मशहूर शानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसपाल राणा जर्मनी के म्यूनिख में ISSF वर्ल्ड कप में भारतीय शूटिंग टीम के हाई परफॉर्मेंस कोच के तौर पर गए थे।

म्यूनिख से नई दिल्ली वापस लौटने के दौरान फ्लाइट में ही जसपाल राणा को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। फ्लाइट क्रू ने उन्हें विमान में मेडिकल हेल्प दी। दिल्ली पहुंचने पर कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में स्टेंट डालने के बाद भी जसपाल राणा को नहीं बचाया जा सका और उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल में अपनी आखीरी सांस ली

यह भी पढ़ें -  12 जून को चलेगी तेज हवाएं और आंधी, IMD ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

उत्तरकाशी में हुआ जन्म

जसपाल राणा का जन्म उत्तरकाशी जिले में हुआ था। उनके पिता नारायण सिंह आईटीबीपी में तैनात थे। उन्होंने मसूरी, दिल्ली आदि जगहों से अपनी पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने शूटिंग का भी प्रशिक्षण लिया। बता दें कि वो देहरादून में शूटिंग रेंज में वो गरीब तबके के बच्चों को निशुल्क निशानेबाजी का प्रशिक्षण देते थे।

Ad

More in Uncategorized

Trending News