Connect with us

कुमाऊँ

कोविड आइसोलेशन वार्ड का शुभारंभ

टनकपुर। चंपावत जिले के जिलाधिकारी विनीत कुमार तोमर के निर्देशानुसार तथा पूर्णागिरी तहसील टनकपुर के उपजिलाधिकारी हिमांशु कफल्टिया के विशेष प्रयास से संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में कोविड 19 आइसोलेशन वार्ड का शुभारंभ कर दिया गया है। कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह एक राहत की सांस लेने वाला साहसिक कदम है। अब संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में अत्याधुनिक सुविधाएं कोविड-19 के मरीजों को मिल पाएंगी। संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर के सीएमएस डॉ एच. एस. ह्यकी एवं समस्त डॉक्टरों के साथ स्टाफ नर्स तथा समस्त कर्मचारी इस नेक कार्य हेतु बधाई के पात्र हैं और सभी डॉक्टर्स इस नेक कार्य मैं अपना सहयोग दे रहे हैं।

रिपोर्टर:- गौरव शर्मा टनकपुर

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News