Connect with us

कुमाऊँ

ट्रैफिक पुलिस वालन्टियर योजना का शुभारम्भ

चम्पावत। यातायात नियमों का पालन कराने हेतु चलायी जा रही ट्रैफिक पुलिस वालन्टियर योजना के तहत आज पुलिस लाइन चम्पावत में अभिनय चौधरी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन द्वारा इस योजना का शुभारम्भ किया गया।
इस योजना के तहत अभी तक चम्पावत लोहाघाट क्षेत्र के पंद्रह व्यक्तियों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया है। सभी लोगों को दो दिवस का प्रशिक्षण दिया गया है जिसमें पुलिस अधिकारियों के पदचिन्हो,यातायात चिन्हों,संकेतों आदि की जानकारी दी गयी है। इसके बाद सभी पंद्रह वालन्टियरों को एक माह के व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु यातायात पुलिस के साथ फील्ड में उतारा जायेगा। जिसमें सभी को टोपी, टी-शर्ट,आई.कार्ड का वितरण भी किया जायेगा।

सभी वालन्टियर यातायात पुलिस के साथ मिलकर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करेंगें साथ ही साथ यातायात के नियमों का पालन करानें में पुलिस का सहयोग भी करेगें। अतिक्रमण के समय,रोड एक्सीडेन्ट के समय भी पुलिस की सहायता करेंगे तथा नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालकों का इलेक्ट्रानिक रूप से चालान भी कर सकेंगे।
संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

Ad
यह भी पढ़ें -  केवीएम स्कूल में भीषण आग, बहुमंजिला भवन धू-धू कर जला, तीन बसें भी चपेट में
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News