Connect with us

कुमाऊँ

विधायक ठुकराल ने किया लैब का शुभारंभ


रूद्रपुर-।आवास विकास दशमेश नगर रोड पर नव स्थापित ओलाइव हेल्थ पैथालोजी लैब का विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह और वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाटन किया। इस दौरान अतिथियों ने प्रतिष्ठान स्वामी को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि आज के समय मे पैथोलाॅजी लैब का महत्व और भी बढ़ गया है। कोरोना काल में पैथोलाॅजी लैबों ने मरीजों के त्वरित उपचार में अहम भूमिका निभायी है। श्री ठुकराल ने कहा कि वर्तमान दौरान वैज्ञानिक युग है। अब पैथालाॅजी लैब की मदद से रोग का पता लगाने और रोगी के उपचार करने में मदद मिलती है। पैथोलाॅजी लैबों की वजह से मरीज रोगों से जल्द छुटकारा पा लेते हैं। इस दौरान देवभूमि व्यापार मण्डल अध्यक्ष विकास शर्मा, भाजपा नेता ललित मिगलानी, आनन्द शर्मा, बंटी कोली आदि भी मौजूद थे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News