Connect with us

कुमाऊँ

स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के अंतर्गत सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास

हल्द्वानी।बाबा साहेब ड़ा भीम राव अम्बेडकर पार्क दमुवाढ़ुगा नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम में स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के अंतर्गत सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य का शिलान्यास परिवहन समाज कल्याण अल्पसंख्यक कल्याण एवं निर्वाचन मंत्री यशपाल आर्य के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में स्थानीय विधायक ड़ा इन्दिरा हृदयेश भी उपस्थित रही। इस अवसर पर ड़ा जोगेंद्र पाल सिह रोतेला बतौर मेयर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सबका साथ सबका विकास पर आधारित भारतीय जनता पार्टी के नेत्रत्व में बतौर मेयर इस पार्क का निर्माण मील का पत्थर साबित होगा ।इस कार्य में माननीय मंत्री जी का भरपूर सहयोग मिला आपके सहयोग के बिना यह कार्य सम्भव नहीं था। 182 .69 लाख की लागत से बनने वाले इस सामुदायिक भवन का लाभ क्षेत्र की सम्मानित जनता को मिलेगा। समाज के अन्तिम छोर पर खडे व्यक्ति तक विकास का पहुचाना ही भाजपा का लक्ष्य है। कार्यक्रम में भा ज पा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मडल अध्यक्ष नवीन पंत आदि उपस्थित थे।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News