Connect with us

राजनीति

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश की हृदय गति रुकने से हुई मौत

उत्तराखंड कांग्रेस के लिए एक बड़ी दुःखद खबर सामने आयी  है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ इंदिरा हृदयेश का निधन हो गया है। इंदिरा हृदयेश दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान के साथ मीटिंग में शामिल होने दिल्ली गई थी। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। हल्द्वानी की मौजूदा विधायक को इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हो गया।टीम कांग्रेस और उत्तराखंड की राजनीति के लिए यह एक झटका है। भले ही इंदिरा हृदयेश कांग्रेस दल में थी, लेकिन उनके राजनैतिक कौशल की तारीफ विपक्षी भी करते थे। राजनीति में एंट्री लेने वाला युवा उनसे सीखने की कोशिश करता रहा है। उन्होंने साल 2017 में हल्द्वानी विधानसभा से जीत दर्ज की थी। उनके निधन की खबर के सामने आने के बाद राज्य में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News