Connect with us

कुमाऊँ

नेता प्रतिपक्ष के आदेश पर युंका नेता सुमित ने किया कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण

हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के आदेश पर पीसीसी सदस्य एवं युवा कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने आज हल्द्वानी शहर स्थित मिनी स्टेडियम पहुँच कर वहां बन रहे 250 बेड के कोविड हॉस्पिटल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने हॉस्पिटल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।


बढ़ते कोरोना संक्रमण के दौरान यह हॉस्पिटल संक्रमित मरीजो को राहत देगा। इसके निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिये जिलाधिकारी, CMO, SDM, सिटी मजिस्ट्रेट, ACMO का आभार व्यक्त किया। इस दौरान श्री सुमित ने कहा कि मैं मा. मुख्यमंत्री से विन्रम आग्रह करता हूं कि अविलंब कम से कम 300 ऑक्सीजन सिलेंडर जिलाधिकारी नैनीताल या CMO नैनीताल को तत्काल उपलब्ध करवाये, ताकि 250 बेड के इस हॉस्पिटल का सफल संचालन शुरू हो सके और ऑक्सीजन का बैकअप भी आपातकाल की स्थिति में रह सके।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश हल्द्वानी सहित उत्तराखंड वासियों के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हैं। वह लगातार फ़ोन और वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन के उच्चाधिकारियों को समय-समय पर सुझाव देती रहती है। श्री सुमित ने कहा उन्ही के आदेश पर युवा कांग्रेस के साथियों संग मैं लगातार कोरोना संक्रमितों और परिवारों के संपर्क में रहते हुवे राहत कार्य कर रहा हू।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News