Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में सीखिए जर्मन भाषा, जर्मनी में मिलेगी लाखों की नौकरी, टिहरी की सपना राणा बनी मिसाल

 

german language

उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही है। इस योजना का लाभ लेकर टिहरी गढ़वाल की सपना राणा ने जर्मनी में नौकरी हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें जर्मनी के हैम्बर्ग शहर स्थित शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल में नर्स के पद पर नियुक्ति मिली है, जहां उन्हें 3060 यूरो यानी करीब 3.30 लाख प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

सपना राणा ने की सीएम धामी से मुलाकात

सपना राणा ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

65 युवाओं को जापान में दिलाया रोजगार: CM

सीएम ने बताया कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत गठित विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने के उद्देश्य से विशेष पहल की जा रही है। वर्तमान में युवाओं को जापान और Germany में रोजगार के लिए भाषा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीएम ने बताया कि अब तक लगभग 65 युवाओं को जापान में रोजगार दिलाया जा चुका है।

जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं: मंत्री

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा जर्मन भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

जर्मनी के हॉस्पिटल में नर्स के रूप में हुआ सपना का चयन

टिहरी की रहने वाली सपना राणा ने अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पौखालसे प्राप्त की है, जबकि नर्सिंग की पढ़ाई स्टेट नर्सिंग कॉलेज, देहरादून से पूरी की। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण लेने के बाद उनका चयन जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल में नर्स के रूप में हुआ है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून समेत आठ जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Ad

More in Uncategorized

Trending News