Connect with us

कुमाऊँ

सोशल मीडिया में खूब शेयर हो रहा मुख्यमंत्री के नाम का पत्र

खुले आवेदन पत्र में रानीबाग स्थित एचएमटी के निर्मित भवन को एम्स की तर्ज पर अस्पताल बनाने का दिया है सुझाव

हल्द्वानी। इन दिनों कोरोना महामारी के बाद लगभग सभी लोग अपने स्वास्थ्य व भविष्य को लेकर चिंतित दिखाई देने लगे हैं। सोशल मीडिया में आजकल मुख्यमंत्री उत्तराखंड के नाम एक खुला सुझाव पत्र एक दूसरे को खूब शेयर किया जा रहा है। आवेदन में सुझाव दिया गया है कि रानीबाग स्थित एचएमटी की संपत्ति एवं बदहाल हो रहे भवनों की मरम्मत कर उसमें एम्स ऋषिकेश की तर्ज पर एक अस्पताल बना दिया जाय। लोगों ने यह भी सुझाव दिया है कुमाऊं प्रवेश द्वार हल्द्वानी में एम्स की भांति हॉस्पिटल बनने से लंबी दूरी तय करते समय दम तोड़ने वाले मरीजों की जान बच सकती है। साथ ही जगह का उपयोग होगा। आने वाले वक्त में न जाने कैसी बीमारी आयेंगी। इसलिए यहां भी पर्याप्त सुविधाओं वाला एक बड़ा अस्पताल होना चाहिए।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News