Connect with us

कुमाऊँ

लोनिवि ईई को लिखा पत्र,भुनेडा-फडियाली मोटर मार्ग निर्माण शुरू करने की मांग

गंगोलीहाट। फडियाली गांव की ग्राम प्रधान चंद्रकला आगरी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बेरीनाग को पत्र लिखकर भाटगाड़ा,भुनेडा- फडियाली मोटर मार्ग का तत्काल निर्माण करने की मांग की है। ग्राम ग्राम प्रधान का यह भी कहना है कि भुनेडा- फडियाली मोटर मार्ग की मांग लंबे समय से की जाती रही है। लेकिन अभी तक उक्त मोटर मार्ग का निर्माण शुरू नहीं किया गया है। जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भेजे गए पत्र में यह भी कहा गया कि उक्त मोटर मार्ग निर्माण में आ रही दिक्कतों का समाधान भी सहायक अभियंता के समक्ष रखा जा चुका है। उन्होंने अनुरोध किया कि स्वीकृत मोटर मार्ग का जल्द से जल्द निर्माण कार्य आरंभ किया जाए।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News