Connect with us

उत्तराखण्ड

दायित्व धारियों को मुख्यमंत्री ने पद से हटाया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का फैसला पलट दिया। शुक्रवार को सरकार की ओर से जारी आदेश में त्रिवेंद्र सरकार में बनाए गए दायित्वधारियों को पद से हटा दिया है। अब तीरथ सरकार नए सिरे से नेताओं को दायित्व सौंपेगी । मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने आदेश जारी कर कहा कि 18 मार्च 2017 से वर्तमान तक मंत्री परिषद विभाग पूर्व नाम गोपन मंत्रिपरिषद विभाग द्वारा विभिन्न आदेशों से विभिन्न आयोगों निगमों परिषदों इत्यादि में नामित नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सलाहकार एवं अन्य पदों पर गैर सरकारी महानुभावों तथा मंत्री स्तर राज्यमंत्री स्तर अन्य महानुभाव पर सदस्य तथा अन्य को तत्कालीन प्रभाव से पद मुक्त किया जाता है। आदेश में लिखा गया है कि संवैधानिक पदों पर निर्धारित अवधि हेतु नियुक्त महानुभावों को छोड़कर बाकी सभी दर्जा प्राप्त राज्य मंत्रियों, सदस्यों, उपाध्यक्ष, अध्यक्ष, सलाहकार को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त किया जाता है।

तीरथ ने मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभालने के बाद ही इसके संकेत दे दिए थे।मंत्रणा के बाद हाईकमान की तरफ से इन्हें हटाने का ग्रीन सिग्नल भी मिल चुका था। दायित्वधारियों को हटाने का अंतिम फैसला मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ही लेना था। त्रिवेंद्र सरकार में बने दायित्वधारियों को हटाने के बाद पार्टी और संगठन के लिए और अधिक समर्पित कार्यकर्ताओं की नई सूची तैयार की जाएगी। बता दें कि त्रिवेंद्र सरकार में 114 भाजपा नेताओं को दायित्व सौंपे गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News