Connect with us

कुमाऊँ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले लोकसभा सांसद राजबीर

नैनीताल। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० कल्याण सिंह के सुपुत्र एटा से लोकसभा सांसद राजबीर सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। आपको बता दें की राजबीर सिंह अपने परिवार के साथ बाबा नीब करौरी आश्रम कैची धाम दर्शन के लिए पहुंचे हुए थे।

सांसद राजबीर सिंह ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा लिए गए निर्णयों की खूब सराहना की, साथ ही उन्होंने धर्मांतरण कानून और ठोस नकल कानून पर चर्चा करते हुए हुए इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया। वहीं वर्तमान समय में चल रहे प्रदेश भर की अवैध मजारों पर होने वाली कार्रवाई को लेकर कहा की देवभूमि में लैंड जेहाद से छुटकारा मिलना बहुत जरूरी है। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की युवा सोच के साथ चल रहे प्रदेश में विकास कार्यों पर भी गंभीरता से चर्चा व सराहना की गई। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी और जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में रहस्यमयी पत्थरबाजी से दहशत। 11 दिनों से घरों की छतों पर बरस रहे पत्थर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News