Connect with us

कुमाऊँ

मां स्याही देवी किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन

अल्मोड़ा ग्राम ढैली आयोजित मां स्याही देवी क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए जिसमें पहला मुकाबला ज्योली व सैमज्यु 11 के बीच खेला गया जिसमें ज्योली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 67 रन बनाए जवाब में सैमज्यू 11 ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
दूसरा मुकाबला बबुरखोला व अल्मोड़ा के बीच खेला गया जिसमें बबुरखोला ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बबुरखोला ने निर्धारित 12 ओवर में 62 रनों का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में अल्मोड़ा ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
वहीं तीसरा मुकाबला पर्यावरण 11 व कुज्याड़ी B के बीच खेला गया जिसमें पर्यावरण 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवर में 100 रन बनाए जवाब में कुज्याड़ी B ने 4 विकेट खोकर 11 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया इस अवसर पर ग्राम ढ़ैली , बसर, बसगांव, कूज्याडी, गढ़वाली, ज्योली आदि गांव के खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News