Connect with us

कुमाऊँ

नशा मुक्ति को लेकर तराई भाबर बचाओ संघर्ष समिति का महा अभियान

बिन्दुखत्ता। तराई भाबर बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा बिन्दुखत्ता में आज नशे के खिलाफ महा अभियान चलाया गया। संयुक्त मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान की शुरुआत बिन्दुखत्ता से की गई है।
तराई भाबर बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश पलड़िया एवं आनंद गोपाल बिष्ट ने कहा कि युवाओं में आए दिन बढ़ते जा रहे नशा प्रवृत्ति को रोकने के लिए संघर्ष समिति ने विशेष मुहिम छेड़ी है। इस मुहिम में क्षेत्र के लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्हें कहा कि आए दिन युवाओं में बढ़ रहे नशा की प्रवृत्ति को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो यह अभियान सम्पूर्ण प्रदेश तक चलाया जायेगा।

अभियान के तहत आज तराई भाबर बचाओ संघर्ष समिति के साथ अन्य कई संगठनों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने नशा विरोधी अभियान में अपना अपना समर्थन दिया। इसके साथ ही महिला जन चेतना समाजिक संस्था द्वारा समय-समय पर नशे के खिलाफ आवाज उठाई जाती रही है।

आज के इस अभियान में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, राजेंद्र खनवाल, हरेंद्र सिंह बोरा, बालम बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता बी सी पंत, दीप जोशी, बसंत तिवारी, कात्यायनी संस्था अध्यक्षा आशा शुक्ला समेत श्रमिक निर्माण एवं कर्मकार संगठन, नव युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, युवा शिल्पकार सामाजिक संगठन,जय माँ सर्वजन दिव्यांग कल्याण समिति, पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति समेत कई संगठनों व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

प्रेम सिंह दानू

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News