Connect with us

कुमाऊँ

भोटिया पड़ाव निवासी मेजर की पत्नी ने जहर खाकर दी जान

हल्द्वानी । मेजर की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मेजर की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जिसके बाद मौत का कारण पता चल पाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से पछतोली हेड़ाखान निवासी मेहता मेरठ में मेजर पद पर तैनात हैं। उनकी 45 वर्षीय पत्नी मीरा मेहता दो बच्चों के साथ आवास विकास कॉलोनी में अपने मकान में रहती थीं। लेकिन बीते सोमवार की शाम मीरा ने अज्ञात कारणों के चलते विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।वहीं हालत बिगडऩे पर परिजन उन्हे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है कि मृतका की एक बेटी दिल्ली में नौकरी करती है और जबकि एक लड़का साथ रहता था।मृतका का पति मेजर पद पर तैनात हैं।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News