Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून से किया बाल विवाह के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार

नाबालिक लड़की के साथ बाल विवाह के मामले में पुलिस ने अपनी गंभीरता को दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर देहरादून से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है। मामले में किशोरी को विवाह के लिए प्रेरित करने वाली महिलाओं के अलावा किशोरी के पिता से भी अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि पोखरी तहसील के एक गांव में किशोरी के बाल विवाह का मामला हाल ही में सामने आया था। किशोरी आठवीं कक्षा की छात्रा थी। उसके विद्यालय के एक शिक्षक ने जब बाल विवाह का मामला इंटरनेट मीडिया पर डाला तब जाकर राजस्व पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। मामला रेगुलर पुलिस के पास आया तो पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान के निर्देश पर गठित एक टीम को तत्काल देहरादून भेजा गया। किशोरी के कथित आरोपित पति देहरादून के भगत सिंह कॉलोनी निकट लक्ष्मी पब्लिक स्कूल थाना रायपुर निवासी गोपाल राम को पुलिस ने उसके आवास से गिरफ्तार किया। उसे चमोली लाने के बाद न्यायालय के आदेशों पर जिला कारागार भेज दिया गया है। मामले की विवेचना अधिकारी पूजा मेहरा ने बताया कि थानाध्यक्ष पोखरी मनोहर भंडारी के नेतृत्व में टीम देहरादून भेजी गई थी। वहां से आरोपित को उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की भी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News