Connect with us

कुमाऊँ

तेज रफ्तार डंपर ने ली बाइक सवार महिला की जान, बेटी घायल

हल्द्वानी। शहर में तेज रफ्तार डंपर आज तक सैकड़ों लोगों की जान ले ले चुके हैं। आर टी ओ रोड में भी यही हुआ। यहां घर लौट रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी,बाइक में सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान मासूम बच्चों के सामने डंपर ने उनकी मां को कुचल दिया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से थाना नवाबगंज बरेली का रहने वाला किशनपाल लामाचौड़ में किराए के मकान में परिवार सहित रहता है। यहां वह पोल्ट्री फार्म पर काम करता है। किशन के भाई जो रुद्रपुर में रहता है उसकी तबीयत खराब थी लिहाजा वह बाइक से अपनी पत्नी निर्मला देवी और 3 साल की बेटी सुनैना और 10 महीने के बेटे देव को लेकर रुद्रपुर भाई का हाल-चाल जानने गए थे।
वापस लौटते समय जैसे ही वह आर टी ओ रोड में पहुंचे थे तो सामने से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में किशन की पत्नी निर्मला छिटक कर डंपर के नीचे आ गई, उसकी कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन साल की बेटी सुनैना घायल हो गई, जिसे अस्पताल ले जाया गया। गम में गमगीन किशन पाल ने बताया कि हादसा बेहद दर्दनाक था, निर्मला ने गोद में नो महीने के बेटे देव को पकड़ा हुआ था जैसे ही डंपर ने बाइक में टक्कर मारी तो निर्मला ने बच्चे की जान बचाने के लिए उसे झाड़ियों की तरफ फेंक दिया। इस दर्दनाक हादसे में छोटे-छोटे मासूम बच्चों के सामने मां की मौत हो गई। इस दुःखद घटना को देख आसपास के सभी लोग गमगीन हो गए।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News