Connect with us

राजनीति

कांग्रेस बूथ कमेटी की बैठक में कई निर्णय

दन्या । जागेश्वर विधानसभ के काफली ग्राम पंचायत में कांग्रेस बूथ कमेटी की एक बैठक आयोजित की। बैठक का आयोजन कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में की गई। जिसमे विकास खंड में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर बूथों को गठित कर मजबूत किया जा रहा है। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए की डबल इंजन की सरकार में लोग बेरोजगारी, महंगाई से परेशान हैं। लेकिन सरकार रोजगार के नाम पर आंकड़े बताते जा रही है। 2022 के विधानसभा चुनावों में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर सरकार को सत्ता से हटाने का भरसक प्रयास होगा। और उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार फिर से सत्ता में आएगी।

जिसके लिए ब्लाक के सभी ग्राम पंचायत के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने की जरूरत है। और अधिक से अधिक लोगों को बूथ अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस में जोड़ने का भी उत्तरदायतत्व दिया गया है। ग्रमीणों की छोटी छोटी समस्याओं के समाधान के सम्बंधित विभगों से अवगत कराकर किया जाय। बैठक में न्याय पंचायत अध्यक्ष राजन सिंह, प्रधान काफली राजेन्द्र प्रसाद, बूथ कमेटी अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, उपाध्यक्ष पूरन राम, महामंत्री गोधन सिह,उपसचिव अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह, रोहित कुमार, राजेंद्र प्रसाद, कमल सिह, दिवान सिह, शेर सिंह, सोबन सिंह, सुभाष लाल, चंद्र लाल, राजेन्द्र प्रसाद दिवान राम, बहादुर राम, नाथू राम, प्रदीप सिंह, मीना देवी,संचालन दिवान सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।

संवाददाता

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राजनीति

Trending News