Connect with us

उत्तराखण्ड

मसूरी बैंड के पास भारी भूस्खलन,यात्रियों को वापस लौटाया

मसूरी में सोमवार देर रात भारी भूस्खलन होने से नेशनल हाईवे बंद हो गया। हाईवे बंद होने के चलते कई वाहन रस्ते में फंस गए। फिलहाल हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया है।।


सोमवार देर रात मसूरी में भारी भूस्खलन होने के चलते नेशनल हाईवे 707A बंद हो गया। हाईवे बंद होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। हाईवे को खोलने के लिए दो जेसीबी मशीन लगाई गई है।


हाईवे बंद होने के चलते देहरादून से कैंपटी तक पहुंचे यात्रियों को पुलिस ने वापस भेज दिया। इसके साथ ही नौगांव, नैनबाग, यमुनोत्री, बड़कोट और पुरोला जाने वाले यात्रियों को भी कैंपटी से वापस भेजा जा रहा है।

इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले चार दिनों तक बदल छाए रहेंगे। देहरादून, चमोली रुद्रप्रयाग, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपद में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें -  Dehradun में उफनती नदी के बीच टापू पर फंसे सात लोग, SDRF ने चलाया अभियान

More in उत्तराखण्ड

Trending News