Connect with us

कुमाऊँ

मैक्स खाई में गिरी, पिता की मौत बेटा घायल

बागेश्वर। जिला मुख्यालय के तहसील कपकोट क्षेत्रान्तर्गत पोथिंग के पास मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निकालकर चिकित्सालय भेजा गया है।
थानाध्यक्ष कपकोट मदन लाल से मिली जानकारी के मुताबिक कपकोट-पोथिंग मोटरमार्ग में पोथिंग के समीप मैक्स संख्या Uk 02 0896 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना के समय वाहन में पोथिंग कपकोट निवासी पिता-पुत्र सवार थे। जिसमें वाहन चालक होशियार सिंह (42) पुत्र मोहन सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, जबकि उनका 13 वर्षीय पुत्र दिनेश सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच गई। पुलिस व स्थानीय लोग ने घायल बालक को निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट भेजा। उधर मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News