Connect with us

उत्तराखण्ड

लैंसडौन-जयहरीखाल में मैक्स गिरी, एक की मौत 11 घायल

पौड़ी। थल सेना भर्ती की लिखित परीक्षा देने थैलीसैण से लैंसडौन आ रहे युवकों से भरी एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य सवार 11 युवक घायल हो गए। उन्‍हें उपचार के लिए कैंट अस्पताल में लाया गया है। जहां से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कोटद्वार रेफर कर दिया गया है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, रविवार को लैंसडौन में थल सेना भर्ती की लिखित परीक्षा है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए शनिवार को थैलीसैण क्षेत्र के 12 युवा मैक्स वाहन बुक कर लैंसडौन के लिए निकले। लेकिन इस बीच लैंसडौन-जयहरीखाल मोटर मार्ग में शाम करीब साढ़े छह बजे झारापानी के निकट मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर तीन सौ फीट नीचे खाई में जा गिरा। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर के नेतत्व में पहुंचे पुलिस दल ने ग्रामीणों की मदद से युवाओं को खाई से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए कैंट चिकित्सालय लाया गया है। जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News