Connect with us

कुमाऊँ

मीना ने किया राष्ट्रीय सेवायोजन कार्यक्रम का उदघाटन

रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने मंगलवार को भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर श्रीमती शर्मा ने छात्रों और युवाओं का आह्वान किया कि वह निष्ठा लगन और समर्पण के साथ देश के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। इस दौरान श्रीमती शर्मा और कांग्रेस नेता अनिल शर्मा को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर के बी सिंह, मनोज जोहरी, डॉक्टर कमला बोरा, डॉक्टर रूमा शाह, डॉ दीपमाला ,गौरव वार्ष्णेय , राघव सिंह, रविंद्र पासवान, दीपक, सहित बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News