Connect with us

कुमाऊँ

चुनाव समिति और प्रत्याशियों के बीच समन्वय बैठक

रानीखेत । नगर व्यापार मंडल चुनाव में रविवार को चुनाव समिति और प्रत्याशियों के बीच बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चुनाव समिति द्वारा चुनावों की रुपरेखा और प्रस्तावित व्यापार मंडल हेतु आदर्श कार्यकारिणी की रूपरेखा सामने रखी। चुनाव समिति के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व में व्यापार मंडलो के विभिन्न अनुभवों को युवा पीढ़ी के साथ साझा किया गया।

चुनाव समिति द्वारा प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी गयी। प्रत्याशियों को बैनर पोस्टर को सरकारी संपत्ति पर ना लगाने, चुनावी रैली न निकालने तथा प्रशासन द्वारा जारी कोविड गाइड लाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही प्रत्याशियों की शंकाओं का निवारण करने का प्रयास किया गया।

चुनाव समिति द्वारा सभी प्रत्याशियों से निवेदन किया गया की चुनाव के दौरान हुयी किसी बात को भविष्य के लिए ना ले जाकर उसे खेल भावना के रूप में लेकर भविष्य में एक मजबूत व्यापार मंडल के लिए प्रयास किये जाए। ताकि रानीखेत नगर की समस्याओ का मजबूती के साथ निदान हो सके और एक आदर्श व्यापार मंडल हमारे सामने आये।

इस बैठक में सभी प्रत्याशियों के साथ ही चुनाव समिति के सदस्य मोहन नेगी, डॉ गिरीश वैला, अगस्त लाल साह, उमेश भट्ट, जगदीश अग्रवाल, प्रताप सिंह महरा, कामरान कुरैशी, गोपाल नाथ गोस्वामी, कुलदीप कुमार मौजूद थे।

बलवंत सिंह रावत

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News