Connect with us

कुमाऊँ

विधायक प्रतिनिधि ने किया क्षेत्र का दौरा


पर्वत प्रेरणा ब्यूरो
कालाढुंगी। एसडीएम व विधायक प्रतिनिधि ने आज क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान निर्माणधीन पुल का भी निरीक्षण किया गया । बुधवार को मैथी शाह नाले पर बन रहे पुल का कार्य देखा। निर्माण कार्य का विधायक प्रतिनिधि विकास भगत व उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल ने सयुक्त रूप से निरीक्षण कर निर्माण कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए।इस दौरान जलसस्थान व विधुत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुवे पुल निर्माण में कार्य मे बाधा बनी विधुत विभाग व पेयजल की लाइन को हटाकर दूसरी और अन्य स्थान पर स्थापित करने के निर्देश दिए , इसपर संबंधित विभागो ने 15 दिन में लाइनों को शिफ्ट करने की बात कही।वही प्रतिनिधि व एसडीएम ने ठेकेदार को भी कछुआ गति से चल रहे निर्माण में तेजी लाने और बरसात से पहले पुल को पूरी तरह तैयार करने के निर्देश देते हुए गुणवत्ता का भी ख्याल रखने को कहा। इस दौरान । भाजपा के मण्डल अध्य्क्ष महेंद्र दिगारी,गोपाल बुडलाकोटी, विनोद बुडलाकोटी, कैलाश बुडलाकोटी, सहित जलस्थान, विधुत व पी,डब्लू,डी,के अधिकारिय मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  परियोजना निदेशक अजय सिंह ने MUY–RBI कार्यालय का किया निरीक्षण, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News