Connect with us

कुमाऊँ

भाजपा शासनकाल में जनता त्रस्त, कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

बिन्दुखत्ता। भाजपा सरकार की योजनाओं से त्रस्त होकर आम जनता के पक्ष में कांग्रेस ने आज जगह-जगह विधानसभाओं में पदयात्रा निकाली। यहां बिन्दुखत्ता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतर कर हाथ में तख्ती लेते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा राज में जनता त्रस्त है, महंगाई आसमान छूने लगी है। पेट्रोल, डीजल के दाम इस कदर बढ़ गए हैं कि आम आदमी अब सड़कों में वाहन चलाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। ऐसे ही गैस सिलेण्डर के दाम भी बड़ा दिए गए हैं।

एक तरफ कोरोना महामारी चली आ रही है ऊपर से महंगाई इतनी बढ़ा दी है कि आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। नगर पंचायत लालकुआं अध्यक्ष लाल चंद सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की निकम्मी भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने का समय आ गया है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कलोनी ने कहा कि बिन्दुखत्ता को आज तक हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने वाली भाजपा सरकार की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा बिन्दुखत्ता के लोगों को आज तक राजस्व गांव का दर्जा नहीं दिया गया है जबकि कॉग्रेस शासनकाल में सभी प्रक्रियाये पूरी हो चुकी थी।

पद यात्रा के बाद तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस दौरान शामिल रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में बिन्दुखत्ता को लेकर जितनी भी घोषणाएं की गई सभी घोषणाएं आज तक अमल में नहीं लाई गई हैं। सभी घोषणाएं ठंडे बस्ते में हैं। उन्होंने कहा भाजपा झूठ बोलने के सिवाय कुछ नहीं करती। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद मोहन नाथ गोस्वामी स्टेडियम निर्माण करने की घोषणा भी कोरी साबित हुई है। पद यात्रा में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

रिपोर्ट-प्रेम सिंह दानू

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News