Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में गिरेगा पारा: मौसम विभाग ने जारी किया 3 जिलों के लिए बारिश-बर्फ़बारी का अलर्ट, ठंड के लिए रहें तैयार

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों के लिए बारिश की संभावना जताई है। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 7 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने के आसार हैं। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। खासकर सुबह-शाम की ठंड लोगों को परेशान कर सकती है।मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ चक्रवर्ती प्रसार और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय दबाव जैसे गतिविधियों के चलते पहाड़ों से लेकर मैदान तक तापमान में गिरावट आई है। अगले कुछ दिनों में सर्दी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। साथ ही शीत लहर और कोहरा भी परेशानी बढ़ाएगा

यह भी पढ़ें -  रुद्रपुर में बिजली पोल पर चढ़े पीएसी कांस्टेबल की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

More in Uncategorized

Trending News