Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी जमकर बारिश, पढ़ में मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Uttarakhand Weather Update mausam kaisa rahega uttarakhand barish

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आज भी बदला रहेगा. मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के पांच जिलों में आज जमकर बारिश होगी. प्री मानसून की बारिश फिलहाल जारी रहेगी.

उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी जमकर बारिश

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 18 जून को प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं उत्तरकाशी, हरिद्वार, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जिले के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.

उत्तराखंड में मानसून कब पहुंचेगा ? When will monsoon reach Uttarakhand?

मौसम विभाग की माने तो उत्तराखंड में इसी सप्ताह मानसून के दस्तक देने की संभावना है. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 23 जून तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बता दें 19 से 20 जून तक पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना है. इसके बाद उत्तराखंड में मानसून आ जाएगा. बिहार के कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंच चुका है. 23 जून को उत्तराखंड में प्रवेश कर सकता है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  साहू की गिरफ्तारी के बाद पूर्व सांसद टम्टा के मंत्री रेखा पर गंभीर सवाल, सरकार और कांग्रेस को भी घेरा

More in Uncategorized

Trending News