Connect with us

कुमाऊँ

अजय भट्ट को राज्यमंत्री बनाने पर मिठाई बांटी

हल्द्वानी। लोकसभा नैनीताल ऊधमसिंह नगर के लोकप्रिय सांसद अजय भट्ट को भारत सरकार में केन्द्रीय राज्यमंत्री रक्षा एवं संस्कृति बनाये जाने पर आज नगर अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में नगर हल्द्वानी (उ.) मंडल द्वारा नैनीताल रोड स्थित कूर्मांचल बैंक के सामने मै हर्षोल्लास के साथ मिष्ठान वितरण कर जल वितरण का कार्यक्रम भी किया गया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा भीषण गर्मी में भी अति उत्साह के साथ जोरदार नारेबाजी करते हुए भाजपा जिंदाबाद अजय भट्ट जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
कार्यक्रम में नवीन पंत ने अपने संबोधन में कहा कि अजय भट्ट ने जिस लगन से पार्टी की सेवा की हैं और जिनके प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में उत्तराखंड में रिकॉर्ड 57 विधानसभा की सीट जीतकर सरकार बनवाई एवं दो सालों से लगातार सर्वश्रेष्ठ सांसद बनने के कारण केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें आज मंत्री पद से नवाजा है। हम सब उनको बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

सभा को दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी,हरीश पांडे,मदन फर्त्याल ने भी संबोधित करते हुए अजय भट्ट जी के विकास कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी,जिला मीडिया प्रभारी संजय दुमका,वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश पांडे,मदन फर्त्याल,ज्ञानेंद्र जोशी,नगर महामंत्री दिशांत टंडन, पनराम,मुन्नी बिष्ट,उमेश सैनी,अनिल चंदोला,चंदन नेगी,वीरेंद्र देउपा,आनंद आर्य,विक्रम अधिकारी,पंकज जोशी,आकाश गर्ग,दीप्ति चुफाल,कमल रावत,पूनम जोशी,दीपा सनवाल,कामायनी,मिश्रा,प्रेमलता पाठक,उदित चौधरी,पुष्पा लोहनी,चंपा रौतेला,दिवाकर शर्मा,राहुल पाल,गिरिश लोहनी,प्रेमा जोशी, पी डी जोशी,अमर सिंह भदौरिया,दीपक जोशी,विनोद गाड़ियां,नवीन संगुडी,केवलानंद उपाध्याय, विष्णुद्त बेलवाल,रजत दिवाकर,धर्मेंद्र शर्मा आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad
यह भी पढ़ें -  डम्पर की चपेट में आने से युवती की मौत, चालक गिरफ्तार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News