Connect with us

उत्तराखण्ड

बहुत हुई महंगाई की मार और नहीं चाहिए मोदी सरकार- कांग्रेस प्रदेश सचिव किशोर कुमार

देश में पेट्रोल के दाम दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं जिसके विरोध में आज कांग्रेस ने रुद्रपुर में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया बता दें कि कांग्रेस प्रदेश सचिव किशोर कुमार युवाओं के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंच गए।

बैट और पैड पहने किशोर कुमार ने ठीक उसी तरह पंप पर प्रदर्शन किया। जैसे बैट्समैन शतक पूरा करने के बाद मैदान में फैंस की अभिवादन स्वीकार करता है।उन्होंने कहा कि इस बार का नारा बहुत हुई महंगाई की मार और नहीं चाहिए मोदी सरकार रहेगा।2013 में महंगाई को मुद्दा बनाकर केंद्र में आई मोदी सरकार जनता से लोक लुभावने वादे कर सत्ता पर काबिज हुई थी। लेकिन, आज वही मोदी सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम में बढ़ोतरी कर रही है। महंगाई की मारी से आम जनता परेशान है।

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News