Connect with us

कुमाऊँ

मिसन हौसला: पुलिस ने महिला की मदद की

बागेश्वर। मिसन हौसला अभियान के अंतर्गत हेल्पलाइन नंबर 112 से कोतवाली बागेश्वर को सूचना मिली कि एक बुजुर्ग महिला सूरज कुंड के पास खड़ी है । सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के निर्देशन में पुलिस टीम सूरजकुंड पर गयी, वहाँ पर पुलिस को बुजुर्ग महिला मिली ,पुलिस टीम उनको लेकर थाने में पहुची बुजुर्ग औरत बारिस से काफी भीग गयी थी, ठंड से बचने के लिए आग की वयवस्था की गई और उन्हें पहनने को गर्म कपड़े दिए गए, फिर उनसे अकेले खड़े होने का कारण पूछा इस पर महिला ने बताया कि किसी काम से बाजार आयी थी और घर जाते समय रास्ता भटक गयी। पुलिस टीम ने उनसे उनके परिजनों के बारे में जानकारी ली और उन्हें सकुसल उनके पुत्र किसन राम निवासी बिजोरिखाल के सुपुर्द किया गया। इस पर महिला ने नम आंखों से पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए टीम को शुभ आसीस दिया साथ ही पुलिस टीम के काम की सराहना की।

रिपोर्ट-दीपक मेहता

Ad
यह भी पढ़ें -  तुंगनाथ मंदिर की जर्जर हालत पर उठे सवाल, पंच पुरोहित बोले, “करोड़ों की आय के बावजूद नहीं हो रहा संरक्षण”
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News