Connect with us

कुमाऊँ

मोदी की हजारों करोड़ की घोषणा केवल जुमलेबाजी की बरसात:उपाध्याय

शांतिपुरी।कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हल्द्वानी में हजारों करोड़ की जो घोषणा की गई है। वह केवल जुमलेबाजी की बरसात है । 2017 में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अच्छे दिन आएंगे ,हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, इस करोना कॉल में देश के अंदर 14 करोड़ रोजगार छीना है । हर एक लोगों के खाते में 15 लाख रुपया आएंगे । किसानों की दुनी आय करेंगे ,आज महंगाई के वजह से किसानों की आय आधी हो चुकी, कहां था कि जमरानी बाध बनेगा, केवल कागजों तक ही सीमित रह पाया है। इस 5 साल बेरोजगारी में उत्तराखंड दूसरे नंबर पर हैं।आम जनमानस ,व्यवसायी सब परेशान है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की वजह से हजारों लोगों लोगों को मौतों का सामना करना पड़ा। आज उत्तराखंड के देवभूमि के जनमानस इसका जवाब देने के लिए 2022 में तैयार बैठी है।

यह भी पढ़ें -  पेपर लीक और छात्रों पर बल प्रयोग के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News