Connect with us

उत्तराखण्ड

60 से ज्यादा सीट से जीतेंगी बीजेपी-प्रह्लाद जोशी

चुनाव आने से पहले ही बीजेपी के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने दावा किया है कि बीजेपी उत्तराखंड में 60 से अधिक सीटें जीतेगी। प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी चुनाव संचालन समिति की बैठक में पार्टी ने आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा की।

इस दौरान प्रह्लाद जोशी ने कहा कि पार्टी ग्रास रूट लेवल पर काम कर रही है।चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता सभी सह चुनाव प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री इसी दिशा में काम कर रहे हैं। बीजेपी ने इस बार 60 प्लस का नारा दिया है और इसको देखते हुए पार्टी के नेताओं को तमाम जिम्मेदारियां दी गई हैं। इस चुनाव में पिछले अन्य चुनाव की अपेक्षा हम काफी बेहतर काम कर रहे हैं। हमारी अच्छी तैयारी है, इसलिए हम 60 से अधिक सीटें जीतेंगे। भाजपा के दावे से साफ है कि एक बार फिर से उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।चुनाव प्रभारी श्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर के पहले सप्ताह में उत्तराखंड आ रहे हैं और उनके उत्तराखंड आने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पार्टी में दायित्वधारियों की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर जोशी ने कहा कि पार्टी सभी के हितों को लेकर काम कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News