Connect with us

कुमाऊँ

दो सौ से अधिक लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

अल्मोड़ा। अमन अंसारी तथा नवाज खान के नेतृत्व में 200 से अधिक युवा/युवतियों ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक पर पूर्ण विश्वास रखते हुये कांग्रेस का दामन थाम लिया ।

आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री कर्नाटक ने युवा/युवतियों को कांग्रेस पार्टी पर आस्था व्यक्त करते हुये पार्टी में जुडने के लिये उनका अभिनन्दन किया । इस अवसर पर उन्होंने युवा/युवतियों को अंग वस्त्र भेंट कर पार्टी में उनका स्वागत किया । अपने सम्बोधन में श्री कर्नाटक ने कांग्रेस के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी और प्रमुख भारतीय जन संस्था मानी जाती थी जिसका स्वतंत्रता आंदोलन में केन्द्रीय और निर्णायक प्रभाव था ।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में ब्रिटिश शासन के विरोध में कांग्रेस एक प्रमुख और केन्द्रीय भागीदार बनी । फलस्वरूप स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गयी । कांग्रेस का योगदान अविस्मरणीय है जिसे भुलाया नहीं जा सकता । इसीलिए कांग्रेस एक पार्टी न होकर विचारधारा है जिस विचारधारा का देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रही है । मैं बताना चाहूंगा कि जो भारतीय जनता पार्टी आज अपने को सर्वोच्च दिखाने का दम भरती है स्वतंत्रता आंदोलन/देश की आजादी तक इस पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं था। श्री कर्नाटक ने कहा कि अब जनता जुमले वाली और अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली सरकार को भली भांति परख चुकी है । अब वह दिन दूर नहीं जब 2022 में प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड फेंक देगी और कांग्रेस की सरकार बनायेगी ।

यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

उन्होंने कहा कि आज महंगाई, बेरोज़गारी अपने चरम पर पहुंच चुकी है,जनकल्याणकारी योजनायें बन्द की जा रही हैं, स्वास्थ्य, शिक्षा,सड़क, पलायन, भू-कानून जैसे जनहित के मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान नहीं है। जिससे स्पष्ट है कि भाजपा की निति विकास विरोधी है ये गरीबी हटाओ के स्थान पर गरीबी मिटाओ के पथ पर चल रहे हैं तथा पूरे उत्तराखण्ड में ड्रग्स व मादक पदार्थो की तस्करी हो रही है जिससे युवा,छात्र-छात्रायें,बच्चे इसका शिकार हो रहे हैं । नशे को रोकने हेतु कोई ठोस /कडे कदम नहीं उठाये गये।
इस अवसर पर युवा नेता नवाज खान, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला, सभासद तरन्नुम बी, हाजी मनन हुसैन,राजेश अलमिया, अशोक सिंह, आशीर्वाद गोस्वामी, गोपाल तिवारी, निजाम कुरेशी, एडवोकेट आसना परवीन, विनीता आर्या, सबीना अंसारी,कांग्रेस यंग सेवा विग्रेड के मनीष तिवारी, गौरव अवस्थी,रोहित शैली,राकेश बिष्ट, सुधीर गुप्ता, मोहम्मद निशाद,हेम चन्द्र जोशी , प्रकाश मेहता आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य अमन अंसारी द्वारा किया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News