Connect with us

कुमाऊँ

मां स्याही देवी क्रिकेट प्रतियोगिता-ढ़ैली व पसेड़ ने जीते आज के मैच

अल्मोड़ा। ग्राम ढ़ैली में आयोजित मां स्याही देवी किक्रेट टूर्नामेंट में आज दो मुकाबले खेले गए जिसमें पहला मुकाबला ढ़ैली 11 व बबूरखोला के बीच खेला गया जिसमें बबूरखोला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
बबूरखोला ने निर्धारित 12 ओवर में 106 रन बनाए जवाब में ढ़ैली 11 के सलामी बल्लेबाज पवन जोशी के 8 गेंद पर 30रन व सोनू जोशी के 24 गेंद पर 59 रन की पारी से लक्ष्य 8 ही ओवर में हासिल कर लिया।
वहीं दूसरा मुकाबला पसेड़ व कुज्याड़ी के बीच खेला गया जिसमें पसेड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जिसमें कुज्याड़ी ने निर्धारित 12 ओवर में 92 रन बनाए जवाब में पसेड़ के हेम के 33 गेंद पर 59 रन की मदद से लक्ष्य 10 ओवर में ही हासिल कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News