Connect with us

कुमाऊँ

हल्द्वानी से आगे बढ़ी कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा, जगह-जगह जोरदार स्वागत

हल्द्वानी। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा रैली आज तीसरे दिन यहां पीलीकोठी से पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट के नेतृत्व में शुरू हुई। परिवर्तन रैली की शुरुआत में कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के अलावा नैनीताल जिले के कई कांग्रेस जन, देवभूमि वर्कर यूनियन,सी पी पी की टीम सहित कांग्रेस पार्टी के सभी संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान छोलिया टीम ने भी यात्रा में शोभा बढ़ायी।

परिवर्तन यात्रा जैसे जैसे आगे बढ़ते गई, उसका जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया। लामाचौड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा परिवर्तन रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। परिवर्तन रैली में हल्द्वानी से कालाढूंगी तक महिला टीम में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रेम सिंह दानू

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News