Connect with us

उत्तराखण्ड

मुखानी पुलिस ने घर में हुई चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जेवरात व नगदी बरामद,एस एस पी ने की पुलिस टीम की सराहना

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में थाना मुखानी पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा निवासी हेमचंद्र लोहनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 से 5 मार्च के बीच उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर सोने के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गया। इस मामले में थाना मुखानी में एफआईआर संख्या 23/26 धारा 305(a)/331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से 13 मार्च को हल्दीखाल मार्ग से गौरव कुमार (25) निवासी चौपला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी किए गए जेवरात और नगदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  12 अक्टूबर को भी बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

More in उत्तराखण्ड

Trending News