Connect with us

कुमाऊँ

नाबालिक 11वीं की छात्रा घर से नगदी और जेवरात लेकर हुई लापता

दोराहा बाजपुर निवासी एक नाबालिग कक्षा-11 की छात्रा नकदी व जेवरात समेत स्कूल से लापता हो गई। पूरे मामले में पुलिस छात्रा की ढूंढ खोज में जुटी हुई है परिजनों ने एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का शक जाहिर करते हुए नामजद तहरीर दी है।

पुलिस के मुताबिक दोराहा निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर कहा है कि 11 नवंबर को कक्षा11 में पढ़ने वाली उसकी 17 वर्षीय नाबालिक बेटी स्कूल गई थी लेकिन तब से लापता है।छात्रा घर में रखे करीब 10 हजार रुपये व सोने की अंगूठी, कान की बालियां अपनी बैंक की किताब सहित अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गई है।रिश्तेदारों में ढूंढ खोज की लेकिन तब से उसका पता नहीं चल पाया है। छात्रा के पिता ने गांव के ही रहने वाले एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए मामला दर्ज कराया है कि उसकी बेटी को संभवत गांव का युवक ही बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया होगा। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News