Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल। पंत पार्क मेंआम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मणिपुर कांड के आरोपियों का फुंफ़ा पुतला।

रिपोर्टर भुवन सिंह ठठोला नैनीताल

नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मणिपुर कांड के आरोपियों के खिलाफ जमकर नरेबाजी की साथ ही सरकार से जल्द से जल्द घटना में शामिल आरोपियों की फांसी की मांग की।

बता दे कि मई माह में मणिपुर में महिलाओं के साथ धृणित अत्याचार की घटना सामने आई है। जहाँ पर 3 महिलाओं को नग्न कर उनकी इलाके में परेड निकाली गई। बीते 4 मई को महिलाओ के साथ यह घटना घटित हुई जिसका वीडियो वायरल होने के बाद राज्यभर में लोग आंदोलन कर रहे हैं। देश भर में इस घटना ने सभी को झंझोड़ के रख दिया है। वही मंगलवार को मल्लीताल पंतपार्क में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में एकत्रित होकर मणिपुर की महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उन्हें निर्वस्त्र घुमाने की घटना पर कड़ी निंदा करते हुए अपना रोष व्यक्त किया। साथ ही कार्यकर्ताओ ने आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने की मांग की।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव एवं सह प्रभारी हेम चंद्र आर्य कहा कि 74 दिन पहले यह कांड हुआ लेकिन मणिपुर के मुख्यमंत्री सोए हुए रहे वही म मोदी जी को घटना के बारे में जानकारी थी लेकिन उन्होंने इसमें हस्तक्षेप नही किया। एक तरफ सरकार बेटी बढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान चलाती है वही सरकार बेटियों की सुरक्षा में फेल हो चुकी है उसी देश मे बेटियों के साथ ऐसी घटनाए घटित हो रही है। कहां की मणिपुर की सरकार सोई सरकार है वहा के मुख्यमंत्री को अपने पद से जल्द इस्तीफा देना चाहिए। कहा कि इस तरीके की घटना पूरे भारत में पहली बार घटित हुई है जिसका वह कड़ी निंदा करते हैं कहा कि हिंदुस्तान का दुर्भाग्य है जो ऐसी घटनाएं हिंदुस्तान में घटित हो रही है पूरे देश भर में इस घटना को लेकर आक्रोश है वही आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज नैनीताल में इस घटना में लिप्त आरोपियों की फांसी की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन किया और मणिपुर के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने व आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा की मांग की।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लेक्चरर के पदों पर मांगें आवेदन, 18 अक्टूबर से प्रक्रिया शुरू

More in उत्तराखण्ड

Trending News