Connect with us

Uncategorized

नैनीताल सामाजिक कार्यकर्ता विनीता पाठक बनी बाल कल्याण समिति की सदस्य

नैनीताल: सामाजिक कार्यकर्ता विनीता
पाठक नैनीताल बाल कल्याण समिति की सदस्य नामित हुई हैं। बाल अधिकारों के लिए कार्य करने वाली विनीता बाल श्रम उन्मूलन अभियानों में भी काम कर चुकी हैं। साथ ही विशेष आवष्यकता वाले बच्चों को स्कूलों से जोड़ने की मुहिम और अभियानों में भी उन्होंने काफी प्रयास किये। वह इन अभियानों के प्रति समाज को जोड़ने और जागरूक करने के लिए प्रयासरत रहती हैं और सामुदायिक रेडियो के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। विनीता वर्तमान में हल्द्वानी में रहती हैं और महिला व बाल अधिकारों के कार्यक्रमों में सक्रियता से भागीदारी करती हैं। उनके इस पद पर चयनित होने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके अनुभवों का लाभ बाल कल्याण समिति को मिलेगा।

Ad
यह भी पढ़ें -  5 जून को देहरादून समेत कई जिलों में खराब रहेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

More in Uncategorized

Trending News