Connect with us

खेल

राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता रेनू बनी हल्द्वानी की कोच

हल्द्वानी। नेशनल कराटे अकादमी इंडिया ने राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी रेनू बोरा को हल्द्वानी का कोच नियुक्त किया है।
रेनू बोरा विगत 9 वर्षों से मार्शल आर्ट खेलों से जुड़ी हैं। कराटे की प्रतिभाशाली खिलाड़ी रेनू ने 59वें एवं 60वें राष्ट्रीय स्कूली खेलों में उतराखंड राज्य के लिए स्वर्ण व कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है।

एम बी पी जी कॉलेज हल्द्वानी मे एमo एo फाइनल में अध्ययनरत है रेनू बोरा की खेल प्रतिभा एवं लगन को देखते हुवे नेशनल कराटे अकादमी इंडिया के महासचिव एवं एशियन कोच सतीश जोशी ने उसे हल्द्वानी का कोच नियुक्त किया है। अब वह हल्द्वानी की बालिकाओं को कराटे खेल के हुनर सिखायेंगी, उसने अधिक से अधिक बालिकाओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेने की अपील की है|,रेनू ने कोच नियुक्त करने के लिए नेशनल कराटे अकादमी एवं उसके कोच यशपाल भट्ट का आभार भी व्यक्त किया है।
रेनू के हल्द्वानी कोच नियुक्त होने पर सांसद अजय भट्ट, नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश,सहायक निदेशक खेल सुरेश चंद्र पांडेय,एशियन पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती,अन्तराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी नीलेश जोशी, अन्तराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी आरती सैनी,राष्ट्रीय चैंपियन पायल बिष्ट, हर्षिता चौधरी, आई एम ए के कोच राजेंद्र गुप्ता,दीपक जोशी सहित कई खिलाडियों और गणमान्य लोगों ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है|

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in खेल

Trending News