Connect with us

खेल

विश्व कप में IND-PAK मैच की तारिख में बदलाव, भारत के साथ इस दिन खेलने को तैयार है पाकिस्तान

विश्व कप हो या एशिया कप, जिस मुकाबले के लिए क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतज़ार करते है वो है भारत-पाकिस्तान का मैच। विश्व कप में दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला अहमदाबाद के स्टेडियम में 15 अक्टूबर को होना था। ऐसे में अब दोनों ही टीमों के बीच मुकाबले की तारिख को चेंज कर दिया गया है।

IND-PAK मैच की तारिख में बदलाव
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी मैच को लेकर आईसीसी और बीसीसीआई को हां कर दी थी। ऐसे में 15 को नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण मुकाबले की तारिख को खिसका कर 14 कर दिया गया है।तो वहीं इस मैच के अलावा एक और मैच की तारिख चेंज की गई है।

पहले पाकिस्तान की टीम का 12 अक्टूबर को श्रीलंका के साथ हैदराबाद में मुकाबला होना था। लेकिन अब इसको चेंज कर 10 अक्टूबर कर दिया गया है। तारिख में बदलाव की वजह इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में तीन दिन का गैप सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों ने की बदलाव की मांग
भारत-पाकिस्तान के मैच की तारिख नवरात्री के कारण बदली गई है। दरअसल सुरक्षा एजेंसियों ने बीसीसीआई से तारिख चेंज करने को कहा था। सुरक्षा टीमें नवरात्रि के पहले दिन की वजह से व्यस्त रहेंगी। ऐसे में मैच के दौरान टीमों को सुकरशा मुहैया करना थोड़ा काठी हो सकता है।

जिसके बाद पाकिस्तान के दो ग्रुप मैचों को बदल दिया गया है। आईसीसी के द्वारा जल्द ही इस मामले में ऑफिसियल अनाउंसमेंट की जाएगी। साथ ही कुछ मैचों की तारिख भी चेंज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, CM ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

10 शहरों में होंगे मैच
विश्व कप के लिए भारत के 10 शहर मैच होस्ट करेंगे। जिसमें से अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, धर्मशाला, लखनऊ, चेन्नई, पुणे, कोलकाता और मुंबई मुकाबलों की मेजबानी करेंगे।

अभ्यास मैचों के लिए हैदराबाद, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में मुकाबले खेले जाएंगे। अभ्यास मैच 29 सितंबर से 3 अक्तूबर के बेच खेले जाएंगे। १० टीमें इस विश्व कप का हिस्सा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in खेल

Trending News