Connect with us

उत्तराखण्ड

कुसुमखेड़ा में खुली आईडीबीआई बैंक की नई शाखा

हल्द्वानी । आईडीबीआई बैंक ने शुक्रवार को कालाढूगी रोड कुसुमखेड़ा में नई शाखा का उदघाटन किया। नई शाखा के उदघाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि महानगर हल्द्वानी के महापौर डां जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने शिरकत की।

आम ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए आईडीबीआई बैंक ने गैस गोदाम चौराहा कालाढूंगी रोड में नई शाखा खोली है। इस दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि हाइयर एडुकेशन डाइरेक्टर शुधा जी भी मौजूद रही। उद्घाटन के समय बैंक के अधिकारी चीफ जनरल मैनेजर रूपेश नागर, रीजनल हेड श्रीमती शशिकला बिष्ट, शाखा प्रमुख विकास गुप्ता आदि अतिथिगण मौजूद थे।

इस दौरान बैंक अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया की बैंक की शाखा के द्वारा सभी तरह के लोन जैसे होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन, व्यापार लोन, कृषि लोन इत्यादि दिए जायेंगे। उन्होंने बताया सभी प्रकार के डिपॉज़िट गोवरमेंट स्कीम,म्यूचुअल फंड और सभी प्रकार के इन्शुरेंस भी आईडीबीआई बैंक के पास उपलब्ध हैं।

Ad
यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के इन जिलों में आज भी अंधड़ की चेतावनी, संभलकर रहें
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News