Connect with us

उत्तराखण्ड

नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने संभाला चार्ज

देहरादून। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने आज विधिवत रूप से बतौर प्रदेश अध्यक्ष पद का चार्ज ले लिया है।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में करन महरा ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय देहरादून में आयोजित समारोह में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नए प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि वह पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और आम जनता से समर्थन प्राप्त करेंगे। उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी से इनकार किया है और कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर कांग्रेस को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

उन्होंने पार्टी के नाराज विधायकों को साफ शब्दों में कहा कि सभी लोगों को मनाने का प्रयास किया जाएगा और अगर जरूरत पड़ेगी तो नेताओं की बयानबाजी की रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जाएगी।
कुल मिलाकर कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चार्ज संभालते ही कड़े तेवर भी दिखाने शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News