Connect with us

कुमाऊँ

अवैध निर्माणकर्ताओं और अतिक्रमणकारियों को नहीं किसी का डर

नैनीताल में किसी भी तरह से अतिक्रमणकारियों और निर्माण कर्ताओं को किसी का डर नहीं है क्योंकि नैनीताल का सात नंबर, चार्टन लॉज क्षेत्र अवैध निर्माणकर्ताओं-अतिक्रमणकारियों के सर्वाधिक निशाने पर है। यहां खड़ी चट्टान वाली सरकारी वन व राजस्व भूमि पर कट्टे डालकर अतिक्रमण कर रातों-रात अवैध निर्माण, न केवल पहले की तरह टिन शेड बल्कि पक्के निर्माण कर लिंटर भी डाले जा रहे हैं, किंतु जिम्मेदार प्रशासनिक कर्मी-अधिकारी न जाने क्यों इस ओर आंखें मूंदे किसी बड़ी मानवीय आपदा का इंतजार कर रहे हैं। बता दे कि मामला नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में रामलीला ग्राउंड के निकट साई मंदिर के निकट बीती रात्रि सड़क की रेलिंग काटकर सड़क से जोड़कर अतिक्रमण करते हुए अवैण निर्माण कर डाला गया है। स्थानीय लोगों ने सुबह अधिकारियों तक इसकी शिकायत पहुंचाने की गुहार लगाई है। आगे देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है। उल्लेखनीय है कि इसके एक दिन पूर्व ही नैनीताल के अंडा मार्केट क्षेत्र में अवैधनिर्माणकर्ताओं ने नगर पालिका की संपत्ति पर अनाधिकृत करते करीब 40 गुणा 11 वर्ग फिट आकार में अवैध निर्माण कर दिया था, जिसे जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने सील करवा दिया है।

यह भी पढ़ें -  सड़क किनारे मिला युवक का शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News