Connect with us

कुमाऊँ

बारिश हुई नहीं, उफान पर आने लगाता रकसिया नाला, सुमित हृदयेश गए मौके पर प्रशासन से की बात

हल्द्वानी। मामूली बारिश में भी रकसिया नाले का रकसियाट बढ़ने लगा है। आज हुई बारिश के दौरान भी यहां का नजारा देखने लायक था। लोगों की इस समस्या को देखने के लिए कांग्रेस के युवा नेता सुमित हृदयेश मौके पर गए। लोगों का कहना था बारिश के कारण रकसिया नाले के तटबंधों और तटों पर बने मकानों को काफी नुकसान होने लगा है, बारिश होते ही उनकी चिंता बढ़ने लगती है।

कांग्रेस नेता सुमित हृदयेश ने वार्ड-36 दमुवादूँगा अंतर्गत अम्बेडकर मैदान से लगते क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रकसिया नाले से हुये नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल जिलाधिकारी नैनीताल और SDM हल्द्वानी को नुकसान की हकीकत से अवगत कराते हुए अविलंब इस क्षेत्र के लोगों को राहत देने के लिए उचित करवाई करने को कहा।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, पार्षद चंपा देवी, पार्षद प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत (लच्छू भाई), युवा कांग्रेसी नेता लाल सिंह पवार, रक्षित शर्मा, कांग्रेस नेत्री अल्का आर्य, बिंद्रा देवी, राधेश्याम मौर्या आदि लोग उपस्थित रहे।

Continue Reading
You may also like...

More in कुमाऊँ

Trending News