Connect with us

उत्तराखण्ड

गैरसैंण मंडल बनाने का आदेश तत्काल रदद करे सरकार: इंदिरा


हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ इन्दिरा हृदयेश ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा बजट सत्र के दौरान सरकार द्वारा गैरसैंण को मंडल घोषित किया है। जिसमें कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा तथा बागेश्वर जनपद को भी शामिल किया गया है। इस घोषणा के बाद से स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी देखी जा रही है।

जारी विज्ञप्ति में डॉ इंदिरा ने सरकार से गैरसैंण मंडल बनाने के आदेश को तत्काल रदद करने की मांग की है। ताकि सौहार्द एवं सदभाव बना रहे। उन्होंने कहा है कि सरकार को इस तरह की घोषणाओं को करने से पहले जनता को भरोसे में लेकर करना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि गैरसैंण मंडल बनाने के आदेश को वापस लेने में देरी किया जाना जनभावनाओं के विरुद्ध होगा।

यह भी पढ़ें -  जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News